नई भर्तियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं सरकारी योजनाओं की ताज़ा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर नियमित विजिट करें.... Test link

JEECUP UP Polytechnic Admission 2026 Result / Rank Card जारी – अभी डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

JEECUP UP Polytechnic Admission 2026 का Result और Rank Card जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP 2026 रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की और महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी
JEECUP 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिजल्ट, एडमिट कार्ड, आंसर की और ऑनलाइन आवेदन की अपडेट एक ही जगह देखें।

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने JEECUP Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले JEECUP 2026 की आधिकारिक सूचना पुस्तिका (Information Brochure) को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सिलेबस, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, कॉलेज सूची, कोर्स विवरण और अन्य आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं।

सभी अभ्यर्थियों को केवल पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

JEECUP / UP Polytechnic Admission 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ


📅 महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू 15 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 10 मई 2026
त्रुटि सुधार अवधि 09 से 11 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी 27 मई 2026
परीक्षा तिथि 02 से 09 जून  2026
आंसर की जारी 11 जून 2026
परिणाम घोषित 19 जून 2026
💰 आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS रु. 300/=
SC / ST रु. 200/=
पेमेंट डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड या ऑफलाइन इ- चलान मोड
🎯 आयु सीमा
न्यूनतम आयु 14 वर्ष
अधिकतम आयु कोई सीमा नहीं
अभ्यर्थी जन्मतिथि 01 जुलाई  2012 से पहले


कोर्स विवरण

ग्रुप कोर्स का नाम अवधि योग्यता (Eligibility)
A डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग 3 वर्ष कक्षा 10 उत्तीर्ण (कम से कम 35% अंक), गणित, भौतिकी एवं रसायन में 50% अंक आवश्यक
B डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग 3 वर्ष कक्षा 10 कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण, PCM एवं कृषि में 50% अंक आवश्यक
C फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी 3 वर्ष कक्षा 10 उत्तीर्ण (कम से कम 35% अंक)
C होम साइंस 2 वर्ष कक्षा 10 उत्तीर्ण (कम से कम 35% अंक)
C टेक्सटाइल डिजाइन 3 वर्ष कक्षा 10 उत्तीर्ण (कम से कम 35% अंक)
C टेक्सटाइल डिजाइन (प्रिंटिंग) 3 वर्ष कक्षा 10 उत्तीर्ण (कम से कम 35% अंक)
D मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल सर्विस 2 वर्ष 10+2 उत्तीर्ण, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में हिंदी और अंग्रेजी विषय अनिवार्य
D लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस 2 वर्ष 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण
E डिप्लोमा इन फार्मेसी 2 वर्ष 10+2 विज्ञान वर्ग में 50% अंक आवश्यक
F पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी 1 वर्ष बी.एससी. (बायोलॉजी / केमिस्ट्री / बायोकेमिस्ट्री विषय)
G पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन 2 वर्ष किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण
G पीजी डिप्लोमा इन मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट 1 वर्ष स्नातक उत्तीर्ण
G टूरिज्म, ब्यूटी, एडवरटाइजिंग, फैशन एवं अन्य PG डिप्लोमा 1 वर्ष स्नातक उत्तीर्ण
G मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर हार्डवेयर, वेब डिजाइनिंग, अकाउंटेंसी आदि PG डिप्लोमा 1 वर्ष स्नातक उत्तीर्ण
H डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग 3 वर्ष 10+2 (इंटरमीडिएट) में 50% अंक आवश्यक
I डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग 3 वर्ष 10+2 (PCM ग्रुप) में 50% अंक, भौतिकी या रसायन में उत्तीर्ण
I डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (Avionics) 3 वर्ष 10+2 (PCM ग्रुप) में 50% अंक, भौतिकी या रसायन में उत्तीर्ण
J पीजी डिप्लोमा इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 1 वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा (किसी भी शाखा में)
K डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) 2 वर्ष 10+2 विज्ञान वर्ग या ITI प्रमाणपत्र
L पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्री सेफ्टी 1 वर्ष BE/B.Tech मिनिमम 2 इयर या डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग + कार्य अनुभव 5 वर्ष

फार्म कैसे भरें:

फोटो निर्देश: उम्मीदवार को रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी, जिसमें उम्मीदवार का नाम और फोटो लेने की तारीख होनी चाहिए। फोटो 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

अंगूठे का निशान: उम्मीदवार को अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।

हस्ताक्षर निर्देश: उम्मीदवार के हस्ताक्षर रनिंग हैंड (चलती लिखावट) में होने चाहिए। बड़े अक्षरों (Capital Letters) में किए गए हस्ताक्षर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अन्य निर्देश: JEECUP 2026 के लिए कन्फर्मेशन पेज भेजने की आवश्यकता नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए: कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक

शीर्षक लिंक
रिजल्ट डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
रिजल्ट डाउनलोड करें (पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी) यहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी) यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ क्लिक करें
केवल UPJEE पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए आवेदन करें यहाँ क्लिक करें
तिथि बढ़ाने का नोटिस डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
नोटिफिकेशन डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट UPJEE 2026 आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न उत्तर
JEECUP 2026 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Download Result” लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है? हाँ, परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसे वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
आंसर की कब जारी होती है? परीक्षा के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी की जाती है।
क्या कन्फर्मेशन पेज भेजना जरूरी है? नहीं, JEECUP 2026 के लिए कन्फर्मेशन पेज भेजने की आवश्यकता नहीं है।
फोटो अपलोड करने की क्या शर्त है? फोटो रंगीन पासपोर्ट साइज होनी चाहिए, जिसमें नाम और तारीख हो और वह 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
हस्ताक्षर किस फॉर्मेट में होना चाहिए? हस्ताक्षर केवल रनिंग हैंड में स्वीकार किए जाएंगे, कैपिटल लेटर में नहीं।
मॉक टेस्ट कहाँ से कर सकते हैं? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए “Mock Test Practice” लिंक से अभ्यास कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है? UPJEE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जानकारी उपलब्ध होती है।
Welcome to WhatsApp chat Connect With Us...
Howdy! How can we help you today?
Type here...